गोपाल शर्मा
डोईवाला – डोईवाला चीनी मिल आजकल लगातार सुर्खियां बटोर रही है चीनी मिल ने इस बार कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं जिसकी चारों ओर प्रशंसा हो रही है। किसान ही नहीं व्यापारी भी चीनी मिल के अधिशासी निदेशक के दिनेश प्रताप सिंह के कार्यों की प्रशंसा करते हुए नहीं थक रहे हैं उनकी बेहतर परफॉर्मेंस के चलते चीनी मिल ने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जो आज तक नहीं बने पिछले पेराई सत्र के चलते इस बार के पेराई सत्र में चीनी मिल ने कम गन्ना पीड़कर ज्यादा चीनी बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है। यानी सीधे शब्दों में कहा जाए तो कम दिनों में कम गन्ना पेराई कर ज्यादा उत्पादन चीनी का किया है जिसकी खुशी आज चीनी मिल में कर्मचारी और अधिकारियों ने केक काटकर बनाई। चीनी मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह जी ने कहा कि इस बार जो पेराई सत्र हुआ है वह ऐतिहासिक रहा जिसमें सभी कर्मचारी अधिकारी और मजदूरों का विशेष योगदान है सभी ने मेहनत और लगन से कार्य किया है पिछले पेराई सत्र 2021 -2022 में 152 दिन में कुल 28,71,890 कुवंटल गन्ना पेराई करके 2,63,710 कुवंटल चीनी का उत्पादन किया था मगर 2022-2023 के पेराई सत्र में अब तक मात्र 120 दिन में 26,99,350 कुवंटल गन्ना पेराई कर 2,63,740 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया जो कि एक नया कीर्तिमान है गन्ने का भुगतान भी पिछले पेराई सत्र के मुकाबले इस बार ज्यादा किया गया है जिससे किसान बहुत खुश है वहीं कर्मचारियों को भी समय से वेतन दिया जा रहा है जिससे कर्मचारी भी दिन रात मेहनत और लगन से कार्य कर रहे हैं यह कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा है कि हमने कम समय में कम गन्ना पीड़कर ज्यादा चीनी का उत्पादन किया

