मुख्यमंत्री ने किया श्री टपकेश्वर महादेव पर जलाभिषेक

अन्य उत्तराखंड गढ़वाल समाचार देश धर्म

देहरादून। शुभ मंगल चार धाम सेवा समिति देहरादून द्वारा चार धाम यात्रा निर्विघ्न हो इस मंगल भावना के साथ आज पौराणिक श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना और संगीतमय सुंदर काण्ड का पाठ किया गया इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी मुख्य यजमान रूप में प्रतिभाग किया उन्होने भगवान श्री टपकेश्वर महादेव जी की विशेष पूजा अर्चना और जलाभिषेक कर चार धाम की सफलता और राज्य की सुख शांति और समृद्धि के लिए विशेष पूजा अर्चना की साथ ही आचार्य मनोज ढोढीयाल और मंडली द्वारा सामूहिक संगीतमय सुंदर काण्ड पाठ किया गया। इस अवसर पर श टपकेश्वर महादेव मंदिर के श्री महन्त 108 कृष्ण गिरी जी महाराज, पुजारी दिगंबर भरत गिरी जी महाराज, माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी, शुभ मंगल चार धाम सेवा समिति देहरादून के संरक्षक श्याम सुन्दर गोयल, मनोहर लाल जुयाल, पूर्व सी ई ओ बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति बी डी सिंह, समाजसेवी अनिल गोयल, डा0 सतीश अग्रवाल, टपकेश्वर महादेव सेवा दल के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, महामंत्री महेश खंडेलवाल सहित काफ़ी भक्त उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *