डोईवाला चीनी मिल ने दी इस बार बेहतरीन परफॉर्मेंस

अन्य उत्तराखंड गढ़वाल समाचार देश

15 साल बाद डोईवाला चीनी मिल ने दी बेहतर परफॉर्मेंस पुरानी मशीनों से लिया गया कार्य

आरती वर्मा

डोईवाला.  सुर्खियों में रहने वाली डोईवाला शुगर मिल ने इस बार इतिहास रच दिया मिल द्वारा तैयार की गई चीनी से इस बार व्यापारी बहुत खुश है वही किसानों का भी कहना है कि चीनी मिल के द्वारा हमारे गन्ने का भुगतान पूरा कर दिया गया है किसान नेता सरदार प्यारा सिंह एवं भजन सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से डोईवाला चीनी मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने कार्य किया है सराहनीय है व्यापारी नेता जोगिंदर सिंह ने कहा डोईवाला शुगर मिल ने इस बार जी चीनी बनाई है उसकी तारीफ है। ग्राहक भी जमकर चीनी की तारीफ कर रहे हैं उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों में इस बार डोईवाला चीनी मिल ने अच्छी बेहतर क्वालिटी की चीनी बनाई है वही किसानों का भी कहना है कि इस बार डोईवाला चीनी मिल के द्वारा किसानों के लिए बेहतर सुविधा प्रदान की गई है जिससे किसान खुश है किसानों के लिए के लिए विश्राम गृह सोचालय खाने की कैंटीन पीने की पानी की व्यवस्था भी अच्छी की गई है कर्मचारियों का कहना है कि चीनी मिल इस बार भ्रष्टाचार से पूरी तरह मुक्त है। अधिशासी निदेशक की मेहनत का नतीजा है कि कम समय में बेहतर चीनी और ज्यादा चीनी इस बार डोईवाला चीनी मिल ने बनाई गन्ना भी चीनी मिल में साफ सुथरा आया है और कर्मचारी भी मेहनत लगन से कार्य कर रहे हैं। कर्मचारियों का भी वेतन समय पर दिया जा रहा है और पिछले जितने भी देय रुके हुए थे वह भी कर्मचारियों के दे दिए गए हैं सरकार अगर डोईवाला चीनी मिल का आधुनिकरण कर दे तो चीनी मिल और भी बेहतर परिणाम देगी। अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह के प्रयासों से इन्हीं पुरानी मशीनों से अच्छा रिजल्ट लिया गया किसानों और कर्मचारियों की सरकार से मांग है कि डोईवाला चीनी मिल का आधुनिकरण किया जाए जिससे कि आने वाली कोसी भी परेशानियों से समय से निपटा जा सके और चीनी मिल ओर भी बेहतर परिणाम ला सकेगी उनका कहना है कि सरकार डोईवाला चीनी मिल के अधिशासी निदेशक को सम्मानित करें जिन्होंने ईमानदारी से डोईवाला चीनी मिल को चलाकर एक ऊंचे मुकाम पर पहुंचा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *