फरीदाबाद. राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद में विद्यालय प्रबंधन समिति के नए सदस्यों के चयन के लिए प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति की सांझी सभा का आयोजन किया गया। इस बैठक में निवर्तमान विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमति चंचल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहें। बैठक में प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती चंचल, सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में निवर्तमान पार्षद जितेंद्र यादव, शिक्षाविद करण सिंह, शिक्षाविद ब्रह्मदेव यादव, एस एम सी इंचार्ज अजय गर्ग, प्राध्यापक अनिल कुमार एवम सराय ख्वाजा के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष श्रीमति चंचल पिछले दो वर्षों से विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रही है। अब शिक्षा विभाग के आदेशानुसार बीस नए सदस्यों का चयन किया जाना है जिन में से दो मनोनीत सदस्य विद्यालय से, एक सामाजिक कार्यकर्ता, एक शिक्षाविद एवम सोलह सदस्यों का चयन विद्यार्थियों के अभिभावकों में से ही किया जाना हैं। एस एम सी इंचार्ज अध्यापक अजय गर्ग ने सर्वसम्मति से नए सदस्यों के चुनाव के लिए सभी से आगे बढ़ कर अपना नाम देने के लिए आग्रह किया। सर्वसम्मति से कुसुम, बबीता, सुरेंद्र कुमार, पूनम, अमरावती मिश्रा, राजकली देवी, बुद्धो दास, देशराज, कुसुम, राम बहादुर, सुरेश पांचाल, सुलेखा, मुन्ना प्रसाद, लक्ष्मी, भूगजी दास और सुजाता देवी, पूर्व पार्षद जितेंद्र यादव, ब्रह्मदेव यादव का चयन किया गया। ये सभी सदस्य मिलकर नए विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष का चयन करेंगे। अध्यक्ष
चुनाव के लिए सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे आने वाले सात दिनों के अंदर ही अध्यक्ष पद के लिए भी सर्वसम्मति से आगे आएं ताकि विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा विद्यालय में समस्त सुविधाओं एवम अन्य कार्य शीघ्रता से संपन्न किए जा सके। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने नई प्रबंधन समिति के चयन के लिए समस्त सांझी सभा, पूर्व पार्षद जितेंद्र यादव, सभी अध्यापकों, पूर्व एस एम सी अध्यक्ष और सदस्यों सहित सभी का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।
