श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

अन्य उत्तराखंड गढ़वाल समाचार देश

डोईवाला,टिहरी जन क्रान्ति के नायक श्री देव सुमन के बलिदान दिवस 25जुलाई पर पब्लिक इंटर कॉलेज मे एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।विद्यालय परिवार ने महान नेता के चित्र पर पुष्प चढाकर उनका स्मरण किया।कक्षा बारह की छात्रा अमीशा परवीन ने श्री देव सुमन के जीवन वृतांत पर विस्तार से प्रकाश डाला।छात्रा आईशा ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी।प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा ने कहा कि 84 दिनो के ऐतिहासिक अनशन को करने वाले सुमन जी ने राजशाही के विरूद्ध संघर्ष का बिगुल बजाया था।हिन्दी विभाग अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने कहा कि उत्तराखंड के इतिहास मे श्री देव सुमन जी अमर बलिदान हमेशा याद रखा जाऐगा। इस अवसर पर शिक्षक आलोक जोशी,भुवनेश वर्मा,अश्वनी गुप्ता,,रतनेश कुमार,तेजवीर सिह,अनीता पाल,ओम प्रकाश काला,विवेक बधानी,आशुतोष डबराल के अलावा तमाम छात्र छात्राऐ मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *