संजय अग्रवाल
डोईवाला । भारतीय जनता पार्टी डोईवाला मंडल, शक्ति केंद्र :- अठुरवाला प्रथम, बूथ नंबर 108 में पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रुद्रप्रयाग श्रीमती उषा चमोला जी के आवास पर मन की बात कार्यक्रम एवं बूथ सत्यापन बैठक बूथ अध्यक्ष श्रीमान मुकेश बिष्ट जी की अध्यक्षता एवं बूथ प्रभारी सुबोध नौटियाल के संयोजन में आहूत हुई ।मुख्य वक्ता जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से आम जनमानस को हमेशा लाभप्रद जानकारियां प्राप्त होती हैं और आज भारतवर्ष का हर जनमानस मन की बात सुनने के लिए उत्साहित रहता है ।
मुख्य रूप से पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल , प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली, मंडल महामंत्री रविन्द्र बेलवाल , सभासद संदीप नेगी, प्रदीप नेगी , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नितिन कोठारी, मन की बात प्रमुख नरेश नेगी, सावित्री नौटियाल, सरिता राणा , लक्ष्मी नेगी, गीता रतूड़ी, रामपति देवी, इंद्रपाल , जस्सी , शिव प्रसाद नौटियाल और अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


