रक्त दान से बड़ा कोई दान नहीं- महात्मा हरभजन सिंह

अन्य उत्तराखंड गढ़वाल समाचार देश धर्म

संजय अग्रवाल

डोईवाला . संत निरंकारी के तहत सत्संग भवन चांदमारी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया 147 यूनिट श्रद्धालुओं एवं सेवादारों ने निस्वार्थ भाव से रक्तदान किया! इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून 83 यूनिट और दून हॉस्पिटल देहरादून 64 यूनिट रक्त एकत्रित किया,मसूरी जोनल इंचार्ज महात्मा हरभजन सिंह ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई भी दान नहीं है उन्होंने रक्तदान शिविर में शामिल होने वाले रक्तदाताओ को प्रोत्साहित किया एवं जल कल्याण के लिए की गई उनकी सच्ची सेवा की प्रशंसा भी की, कहां कि रक्तदान की यह मुहिम मिशन श्रद्धालुओं की देखरेख में पिछले कई वर्षों से चलाई जा रही है रक्तदान जनकल्याण की भलाई हेतु एकत्र किया जाए रहा है संत निरंकारी मिशन की तरफ से जनहित की भलाई के लिए समय-समय पर विश्व भर में अनेक सेवाएं भी की जा रही है जिसमें समाज का समुचित विकास हो सके जिनमें मुख्यता स्वच्छताअभियान,वृक्षारोपण अभियान,निशुल्क चिकित्सा परामर्श केंद्र, निशुल्क नेत्र शिविर, प्राकृतिक आपदाओं के जरूरत की सहायता इत्यादि सम्मिलित है कार्यक्रम मे संयोजक नरेश विरमानी देहरादून, गोपाल सिंह गुरुंग मुखी डोईवाला ब्रांच संस्कार भारती नगर अध्यक्ष ईश्वर चंद अग्रवाल,सभासद प्रतिनिधि अमित कुमार, राकेश बहुगुणा संदीप आदि श्रद्धालु और सेवादार मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *