रुद्राभिषेक मंत्रोचारण के साथ पूर्ण विधिविधान के साथ संपन्न हुआ

अन्य उत्तराखंड गढ़वाल समाचार देश धर्म

(भगवती प्रसाद गोयल)

हरिद्वार, 29 अगस्त . पूज्य संतो के मार्गदर्शन एवं विद्वान आचार्यो के सानिध्य में चंद्रयान-3 की सफलता तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भगवान आशुतोष बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक मंत्रोचारण के साथ पूर्ण विधिविधान के साथ संपन्न हुआ|
भूपतवाला हरिद्वार स्थित सिद्धपीठ पवित्र गुफा माता वैष्णो देवी मंदिर के अधिष्ठाता भक्त दुर्गा दास ने माता वैष्णो देवी मंदिर प्रांगण में दुर्लभ बारह ज्योतिर्लिंगो में प्रत्यक्ष रूप से विराजमान भगवान भोले शंकर का आह्वान कर रुद्राभिषेक किया और संपूर्ण भारत में रह रहे हिंदू समाज के लिए मंगल कामना की| उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक विश्व शांति तथा मोदी जी को कामयाबी के लिए पूर्ण किया है| भक्त दुर्गा दास ने बताया कि बारह ज्योतिर्लिंग एक ही जगह पूरे भारत में सिर्फ माता वैष्णो देवी मंदिर हरिद्वार में ही स्थापित है| उन्होंने कहा कि श्रावण मास भगवान शंकर को सबसे प्रिय है| पूरे सावन में शिव आराधना व जलाभिषेक करने से प्रसन्न होकर भगवान शंकर भक्तों के भंडार भर देते है और भक्तो के सभी कष्ट और परेशानी दूर हो जाती है| सावन में जो भी श्रद्धालू पूरे विधि विधान से भोलेनाथ की पूजा करते हैं, उन भक्तों को शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है| इस अवसर पर पंडित हीरा जोशी, पंडित हेमन्त थपलियाल, पंडित हर्षदेव रतूड़ी, पंडित भोलानाथ पांडे, राकेश सकलानी, दीवान सिंह, अश्वनी दीक्षित सहित अनेक गणमान्य लोग व भक्त वृन्द मौजूद थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *