मतदाता चेतना अभियान से लोगों को जागरूक करेंगे भाजपा कार्यकर्ता- अंकित बिजल्वान

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार राजनीति

डोईवाला- भाजपा मतदाता चेतना अभियान के तहत प्रेम नगर बाजार में नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया! मुख्य अतिथि भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित बिजल्वान ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा वोटर चेतना अभियान चला रही है जिसके अंतर्गत मतदाताओं से भाजपा कार्यकर्ता सीधा संपर्क करेंगे, भाजपा कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर यह बताना होगा कि जागरूक मतदाता ही देश का भविष्य तय करता है आपका एक वोट लोकतंत्र को मजबूत करेगा !नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि एक मत की बहुत ताकत होती है जिसने कई बार इतिहास तक बदल कर रख दिया है, हर एक मत की कीमत को समझना बहुत जरूरी हैउन्होंने कार्यकर्ताओं को नए वोटर बनाने के लिए प्रपत्र छः फार्म सामग्री भी वितरित की! मण्डल महामंत्री मनमोहन नौटियाल के संचालन में आयोजित बैठक में पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष मंदीप बजाज, सभासद प्रतिनिधि अवतार सिंह, सभासद प्रदीप नेगी जेटली, सभासद सुनीता सैनी, लच्छीराम लोधी, प्रकाश कोठारी, सुंदर लोधी, सुशील जायसवाल, अशोक लोधी, सुभाष कुमार, मनीष छेत्री, विनीत राजपूत,हरजिंदर सिंह हंसी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *