गांधी और शास्त्री जयंती पर स्वच्छता ही सेवा – जेआरसी द्वारा स्वच्छता रैली के माध्यम से स्वच्छताग्रही अभियान

अन्य देश शिक्षा हरियाणा समाचार

फरीदाबाद. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड द्वारा प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश विश्व में अग्रणी नेतृत्व के रूप में निरंतर आगे बढ़ रहा है। जेआरसी और एस जे ए बी सदस्यों ने सराय ख्वाजा के मुख्य बाजार, जी टी रोड, टोल प्लाजा एवम सराय ख्वाजा की विभिन्न कालोनियों से स्वच्छता रैली निकालते हुए सामान्य जनों एवम स्थानीय निवासियों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का संदेश सभी को देना है हम सभी मिल कर स्वच्छता को अपनाएंगे और मिलकर प्रत्येक घर, गली, मोहल्ला, कॉलोनी, गांव और नगर को गंदगी मुक्त बनाएंगे। प्राचार्य मनचंदा ने छात्र छात्राओं से कहा कि आप ने भी स्वच्छता का संदेश अपने अपने घर के प्रत्येक सदस्य को देना हैं तथा उन्हें भी स्वच्छता में सहयोग देने के लिए प्रेरित करना है। हमें स्वच्छता को अपनी आदत बनाना है। आज भारत माननीय प्रधान मंत्री जी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान में हम सभी देशवासी समर्पण और सहयोग से उन्नति के पथ पर नवीन भारत, समृद्ध एवं स्वच्छ और साक्षर भारत के निर्माण में प्रयासरत है। प्राचार्य मनचंदा ने सभी स्टाफ सदस्यों और अध्यापकों कुलदीप शर्मा, प्रवीण, सोनिया खत्री, रजनी, मुक्ता, शिखा, अजय गर्ग, संजीव, मीना, चंचल तथा जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड सदस्यों, स्काउट्स और गाइड्स का स्वच्छता अभियान और रैली द्वारा स्वच्छताग्रही बनने और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए आभार व्यक्त करते हुए अपने आस पास के क्षेत्र को सदैव स्वच्छ रखने का आग्रह किया तथा प्लास्टिक का बहिष्कार करने और सूखा एवम गीला कूड़ा पृथक पृथक संग्रहण कर के फरीदाबाद को इंदौर से भी स्वच्छ नगर बनाने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *