पुलिस महानिदेशक की अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर विदाई समारोह परेड का आयोजन

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश

अशोक कुमार पुलिस फोर्स के लिए रहे विश्वकर्मा : अभिनव कुमार
देहरादून। उत्तराखंड राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर पुलिस लाइन देहरादून में विदाई समारोह परेड का आयोजन किया गया। डीजीपी अशोक कुमार का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया। आज देहरादून पुलिस लाइन में उनके लिए भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। 30 नवंबर 2020 में डीजीपी बनने के दौरान ही उनके सामने अपार चुनौतियां थीं। उस वक्त कोविड काल चल रहा था। उन्होंने बताया कि इसके बाद तमाम आपदाएं आईं। पुलिस जनता के लिए बनी है। मैंने हमेशा पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम की है। डीजीपी अशोक कुमार अपने तीन साल के कार्यकाल में पुलिस के लिए कई तरह के काम कर गए हैं। वहीं नए डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि अशोक कुमार पुलिस फोर्स के लिए विश्वकर्मा रहे हैं। उन्होंने आधारभूत ढांचे को मजबूत किया है। वहीं सेवानिवृत्त पर सीआरपीएफ उत्तराखंड सेक्टर की ओर से डीजीपी अशोक कुमार का सम्मान किया। इस दौरान डीजीपी ने सीआरपीएफ में रहने के दौरान के अपने अनुभवों को जवानों के साथ साझा किया।
अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार उत्तराखंड पुलिस के नए डीजीपी होंगे। फिलहाल, उन्हें कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है। 1996 बैच के आइपीएस अभिनव कुमार को एक दिसंबर से अग्रिम आदेशों तक पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के पद का अतिरिक्त पदभार प्रदान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *