जीएसआर एकेडमी ने 53 रन से जीता क्रिकेट का फाइनल मुकाबला

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार खेल गढ़वाल समाचार

संजय अग्रवाल

डोईवाला- अंडर 14 क्रिकेट का फाइनल मुकाबला डोईवाला के कृष्णा क्रिकेट एकेडमी मैदान में जीएसआर एकेडमी व कृष्णा क्रिकेट एकेडमी देहरादून के बीच खेला गया। जिसमें जीएसआर एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.3 ओवरों में 10 विकेट खोकर 103 रनों का लक्ष्य दिया। रनो का पीछा करने उतरी कृष्णा क्रिकेट एकेडमी की टीम 10 विकेट खोकर 77 ही बना पाई। जिससे कि जीएसआर क्रिकेट एकेडमी ने यह मैच 53 रनों से जीत लिया। जीएसआर एकेडमी की ओर से सर्वाधिक 39 रन आर्यन भाटी ने बनाये। वही कृष्णा क्रिकेट एकेडमी से सर्वाधिक 26 रन अग्रिम फर्सवाण ने अपनी टीम के लिए बनाये। इसके अलावा बोलिंग में कृष्णा क्रिकेट एकेडमी की धरा रावत ने 14.3 ओवर में 6 विकेट चटकाए। प्रतियोगिता में मैन आफ़ द सीरीज धैर्य बडोला ,मेन आफ़ द मैच अयान अली को दिया गया। वहीं विवान शर्मा बेस्ट बेस्ट मैन घोषित किए गए। मैच के उपरांत विजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल व पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल रावत ने कहा कि युवाओं के लिए खेल भी बेहद जरूरी है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। जिससे युवा शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी अपना कैरियर बना सकते है। साथ ही खेल युवाओं को नशे से भी दूर रखते है। इस अवसर पर कोच मानेन्द्र सिंह रावत, संध्या आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *