अयोध्या में भगवान श्रीरामलला जी की प्राण-प्रतिष्ठा आयोजन का निमंत्रण राजपुर वासियों में किया गया ससम्मान वितरण

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश धर्म

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की मिनी मसूरी – राजपुर में शहंशाही आश्रम से चौक बाजार, बिरगिर वाली,घास मंडी ढाकपटटी मसूरी रोड तथा ढाकपटटी गांव तक भगवान श्रीरामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन के निमंत्रण पत्र पूजित चावलों के साथ बड़ी धूमधाम धाम से बड़े श्रृद्धा और भक्ति भाव से वितरित किये गये । इस अवसर पर श्रीराम लक्ष्मण सीता हनुमान जी के गगनभेदी जयकारों के साथ श्री हनुमान जी की सजीव किरदार निभाने वाले ब्रह्मप्रकाश वेदवाल के संयोजन में पूनम नौटियाल, विशाल कुल्हान, मोहित अग्रवाल, विजयलक्ष्मी शर्मा, विनय शर्मा ,विभू वेदवाल, अमन कन्नौजिया,सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्वहिंदू परिषद, तथा श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट, राजपुर के पदाधिकारी/सदस्य तथा मातृशक्ति की बहुत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *