संजय अग्रवाल
डोईवाला- भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने डोईवाला विधानसभा के लच्छीवाला में जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल के नेतृत्व में वॉल पेंटिंग अभियान की शुरुआत की! जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने बताया कि डोईवाला विधानसभा के प्रत्येक मंडल स्तर पर स्लोगन लिखने का कार्य प्रारंभ हो गया है वॉल पेंटिंग में भाजपा ने मेरा बूथ सबसे मजबूत, सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास, अब की बार 400 पार आदि का नारा लिखा ! मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश और कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है होने वाला लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है भाजपा जनता जनार्दन (मतदाताओं ) तक पहुंचने के लिए सभी नए और आधुनिक तरीकों से चुनाव प्रचार करेंगी ! इस दौरान संस्कार भारती नगर अध्यक्ष ईश्वर चंद्र अग्रवाल,प्रेम सिंह पम्मी राज,गणेश रावत,विनय सावन, निर्मला वर्मा,गीता सावन, प्रदीप कुमार, दीपक रावत, हरविंदर सिंह हंसी,उत्तम रौथाण,गंगा थापा,अनुराधा भंडारी,बॉबी शर्मा आदि मौजूद रहे

