संजय अग्रवाल
डोईवाला. डोईवाला के युवा भाजपा नेता यशराज सोनकर एवं माजरी के मनिंदर सिंह को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की संस्तुति पर नेहरू युवा केंद्र देहरादून का जिला सलाहकार सदस्य मनोनीत किया नेहरू युवा कल्याण केन्द्र के निदेशक नितेश कुमार मिश्रा ने जारी किया नियुक्ति पत्र भाजपा नेताओं ने जताई खुशी।
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री श्रीअनुराग सिंह ठाकुर द्वारा सामाजिक सेवा, युवा कार्य ,शिक्षा ,संस्कृति के क्षेत्र से प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के श्रेणी के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन से संदर्भित युवा कार्यक्रम पर जिला सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में डोईवाला माजरी के भाजपा नेताओं को मनोनीत करने पर भाजपा नेताओं ने यश राज सोनकर को दी बधाई।.

