गणतंत्र दिवस समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश

संजय अग्रवाल
डोईवाला। आज  सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोटी भानियावाला में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती ममता कुंअर जी सहायक प्रोफेसर आयुर्वेद संस्थान माजरी, वह विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह नेगी विद्यालय के प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गयी। नन्दा राज यात्रा मनमोहक एवं आकर्षण की प्रस्तुति थी। सभी दर्शकों ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महोदय ने अपने उद्बबोधन में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दी जाने वाली शिक्षा की सराहना की और कहा यही शिक्षा हमारी पीडिया को संस्कारमय बनाएगी। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि नरेन्द्र सिंह जी ने भैया बहनों का मार्गदर्शन कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। पूर्व छात्र अध्यक्ष रविंदर बेलवाल जी ने भी भैया बहनों का मार्गदर्शन कर शुभकामनाएं दी।अंत में कार्यक्रम समापन ईश्वर रौधाण जी के द्वारा किया गया, अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान महिताब सिंह गुसाईं जी ने सभी आगंतुक महानुभावों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष संपूर्णानंद थपलियाल जी, कोषाध्यक्ष जगत सिंह असवाल जी, जिला संघ संचालक राजेंद्र सिंह बडोनी जी, वी डी ममगाई जी, संदीप नेगी जी , बेताल सिंह जी, प्रदीप नेगी जी, पुरूषोत्तम डोभाल जी, जे पी गैरोला जी, तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *