कैबिनेट मंत्री के बड़े भाई व प्रसिद्ध व्यवसायी ताराचंद अग्रवाल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश

संजय अग्रवाल

डोईवाला । कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के बड़े भाई व प्रसिद्ध व्यवसायी ताराचंद अग्रवाल जी के निधन की सूचना पर तीसरे दिन भी शोक संवेदना देने वालो का तांता लगा रहा। विभिन्न दलों के राजनीतिक, सामाजिक लोग डोईवाला स्थित उनके निवास पहुंचे।
रविवार को डोईवाला स्थित आवास पर पहुंचे लोगों ने स्व. ताराचंद जी के व्यक्तित्व को याद करते हुए समाज हित में किये गए कार्यो का भी स्मरण किया। इस दौरान यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट, कॉंग्रेस विधायक प्रीतम सिंह, बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद, पूर्व सांसद मनोहर कांत ध्यानी, पूर्व दायित्वधारी भगत राम कोठारी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा शमशेर सिंह पुंडीर, पूर्व मंडी अध्यक्ष देहरादून कलम सिंह रावत, सागर मनवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष चेतन शर्मा, भूपेंद्र राणा, राम कृपाल गौतम, मोहनीश शर्मा, लक्ष्मण राणा, जसविंदर सिंह राणा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *