सदस्यता अभियान समारोह का आयोजन

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश राजनीति

देहरादून, 18 फरवरी। आज जिला अध्यक्ष भानु प्रताप द्वारा कड़वा पानी मानक सिद्ध में सदस्यता अभियान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सैकड़ों युवाओं ने शिव सेना की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष भानु प्रताप द्वारा नीतेश कुमार निक्कू को जिला सचिव नियुक्त किया गया। प्रदेश सचिव उमेश बिष्ट ने समारोह को आरंभ करते हुए सभी शिव सैनिकों को संबोधित किया। प्रदेश उप प्रमुख राकेश सकलानी द्वारा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप एवं उनकी समस्त टीम बधाई दी। समारोह मे उप राज्य प्रमुख राकेश सकलानी, प्रदेश सचिव उमेश बिष्ट, प्रदेश सचिव सुमित सिंघल, जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सनातनी, जिला संयोजक पार्तिक गोयल, जिला उपाध्यक्ष वैभव सिंह, जिला सचिव अतुल कालुडा, जिला सचिव मोहित कुमार, जिला सचिव नितिन नेगी, वार्ड अध्यक्ष कैंट अमित ओलक एवम समस्त शिव सैनिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *