30 वी कुमाऊनी बैठकी होली आयोजित

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश धर्म

देहरादून। “30 वी कुमाऊनी बैठकी होली” ढोल मजीरे की थाप होली खेल रहे राजा दशरथ के वीर…….. अम्बा के भवन में विराजे होली…… जल कैसे भरूं यमुना गहरी……. जैसी राग रागनियों पर आधारित कुमाऊनी बैठकी होली का 30 वा अयोजन कुर्मांचल सांस्कृतिक और कल्याण परिषद की गढ़ी कैंट शाखा की महिला होल्यारो द्वारा किया गया परस्पर अबीर गुलाल लगाया गया, पारंपरिक गुड के प्रसाद के साथ साथ पहाड़ी आलू के गुटके और पहाड़ी चटनी और चाय का आनन्द होल्यारों ने द्रोण आश्रम 592 टपकेश्वर कॉलोनी(आवास डा0 बिपिन जोशी) में लिया अब होली तक होल्यारों द्वारा घर घर जाकर बैठकी होली की जाएगी , विगत 30 सालों से इस प्रक्रिया का निर्वहन किया जा रहा है 21 मार्च को हमारी पहचान रंगमंच के होल्यारों द्वारा खड़ी होली का आयोजन माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव में किया जाएगा आज के कार्यक्रम में डा मथुरा दत्त जोशी, आचार्य डा0 बिपिन जोशी जोशी, कुर्मांचल सांस्कृतिक और कल्याण परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष कमल रजवार, आचार्य खीमानंद भट्ट,भगवती जोशी, गीता जोशी, कमला तिवारी, कमला पांडे, शोभा जोशी, आयुषी कोश्यारी, बबिता साह लोहनी,रजनी पंत, सुमन जोशी, उमा पाटनी, पुष्पा पाटनी, जानकी देवडी, विमला पांडे एडवोकेट तनुज जोशी आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *