नगीना रानी को बनाया उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश राजनीति

संजय अग्रवाल

डोईवाला – राज्यपाल की स्वीकृति पर पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी को उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य मनोनीत किया है ! भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगीना रानी को उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य बनने पर शुभकामनाएं प्रेषित की ! नगीना रानी ने कहा कि राज्य सरकार,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के नेताओ का धन्यवाद करती हूं कहां कि यह संभव केवल भारतीय जनता पार्टी में ही हो सकता, जो छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी सम्मान देती है! उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ विकसित भारत विकसित उत्तराखंड संकल्प के साथ प्रदेश के नागरिकों के कल्याण हेतु निरंतर कार्य करेंगे,उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार विकास और जन कल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी ! आने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की सभी पांचो सीटों पर अपना कब्जा बरकरार रखेगी और केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी, कहां कि छोटे से लेकर बड़े पदों पर महिलाओं की भूमिका अहम रहती है इसलिए भारतीय जनता पार्टी मातृशक्ति का सम्मान रखने में कोई कसर नहीं छोड़ती! शुभकामनाएं देने वालों में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती लखेड़ा, महिला मोर्चा जिला मंत्री मंजू नेगी, महिला मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी वर्षा वर्मा,कुसुम पवार,पूनम तोमर,कृष्णा तड़ियाल, रामेश्वर लोधी, रूपचंद लोधी, अजय लोधी, पंकज शर्मा,राम मूर्ति ताई, जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, ओबीसी जिला मोर्चा महामंत्री इस्लाम अहमद, पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी, लच्छीराम लोधी, इसरार अली, विनय जिंदल आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *