*मातृशक्ति भी चुनावी दंगल में कूदने को तैयार*

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश राजनीति

संजय अग्रवाल
डोईवाला – केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ गया है नवनिर्वाचित केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल चुनाव जीतकर मातृशक्ति को जागरुक कर दिया है! इससे निकाय चुनाव में भाजपा को संजीवनी मिली है भाजपा की मातृशक्ति निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद चुनावी मैदान उतरने को तैयार है!
प्रेमनगर बाजार कीपूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद की ताल ठोक रही है! वह 2003 में मारखम ग्रांट की प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं! 2018 में इनको पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का टिकट दिया गया था! लेकिन लगभग 200 वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित्रा मनवाल ने उनको हराया था! भाजपा की ओर से बहुत ही मजबूत प्रत्याशी है और वह टिकट की मजबूत दावेदारी कर रही है!

पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के बहुत नजदीकी माने जाने अठूऱवाला भानियावाला के प्रधान वह भाजपा के विभिन्न पदों पर रहे पुरुषोत्तम डोभाल की पत्नी मधु डोभाल ने अध्यक्ष पर निकाय चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है! पुरुषोत्तम डोभाल 25 वर्षों से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं 2018 भाजपा से टिकट न मिलने पर वह निर्दलीय चुनाव लड़ा था और उन्होंने 5900 मत लेकर तीसरे स्थान पर रही थी! मधु डोभाल के पति पुरुषोत्तम डोभाल अच्छे चुनावी रणनीतिकार है और लोगों में उनकी पकड़ भी मजबूत है!

कांडऱवाला भानियावाला 2008 पूर्व प्रधान रही नीलम नेगी 20 वर्षों से भाजपा की सदस्य हैं! नीलम नेगी के पति डोईवाला भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष है नीलम नेगी नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद की मजबूत दावेदार है! वह भाजपा में डोईवाला मंडल में महिला मोर्चा मंत्री, बूथ पालक, और अन्य पदों पर रही! वर्तमान में मंडल की मंडल महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष है! उनकी दावेदारी भी एक मजबूत प्रत्याशी के रूप में गिनी जाती है

मिस्सरवाला की रहने वाली ऋषिकेश जिला मंत्री उषा कोठारी नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद की अपनी दावेदारी कर रही है! उषा कोठारी भाजपा में लगभग 30 वर्षों से पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया है! 1996 मे क्षेत्र पंचायत का चुनाव जीतकर सदस्य रायपुर बनी, डोईवाला महिला मोर्चा की अध्यक्ष रही, डोईवाला भाजपा किसान मोर्चा की उपाध्यक्ष का भी पद भर दिया गया था! वर्तमान मे ऋषिकेश जिले की मंत्री पद पर सुशोभित है!

सुषमा आर्य चौधरी ने नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद की अपनी दावेदारी प्रमुखता से रखी है! सुषमा आर्य चौधरी के पास अभी डोईवाला विधानसभा मन की बात संयोजक का पदभार है उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक सेवक संघ,दुर्गा वाहिनी तीन बार अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा डोईवाला की अध्यक्ष, दो बार भाजपा देहरादून की जिला मंत्री, नगर पंचायत में मनोनीत सभासद महिला मोर्चा की जिला मंत्री के अलावा भाजपा महिला प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य भी रही है वह लगभग 35 से ज्यादा वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की सेवा कर रही है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *