मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फ्लीट में कटौती

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश राजनीति

Dehradun . पश्चिम एशिया में चल रहे विवाद के बीच भारत सरकार लगातार इस बात जोर दे रही है कि ऊर्जा संसाधनों का सीमित इस्तेमाल किया जाए। इसी बीच पीएम की ओर से हैदराबाद रैली में लोगों को संबोधित करते हुए पेट्रोल, एलपीजी गैस की खपत कम करने और अगले एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी।
पीएम ने कहा कि पश्चिम एशिया में संकट के बीच विदेशी मुद्रा संरक्षण के लिए पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने, शहरों में मेट्रो रेल सेवाओं का उपयोग करने, कारपूलिंग करने, इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिक उपयोग करने, पार्सल परिवहन के लिए रेलवे सेवाओं का उपयोग करने और घर से काम करने का सुझाव दिया।
प्रधानमंत्री की ओर से की गई अपील का असर अब देश भर में दिखाई देने लगा है. उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और भाजपा विधायक प्रेमचंद अग्रवाल स्कूटी से आवाजाही करते दिखाई दिए। तो वहीं अब दूसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फ्लीट में भी कटौती कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *