राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिरस्वाल ने की महापौर से मुलाकात

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश राजनीति

देहरादून। राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिरस्वाल आज उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून पहुंचे, जहां उन्होंने नगर निगम के महापौर सौरभ थपलियाल से शिष्टाचार मुलाकात की।
नगर निगम मे राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव संगठन व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन देहरादून नगर निगम शाखा अध्यक्ष सोनू खैरवाल, यूनियन के सचिव धीरज भारती, यूनियन उपाध्यक्ष विनोद कुमार, राजकुमार, अरविंद कुमार, शुभम सौदे, छाया देवी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता और कर्मचारियों ने पगड़ी बांधकर व पुष्प गुच्छ देकर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर चौधरी नरेश वैध ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिरस्वाल से चर्चा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *