भानियावाला मैं इंग्लिश स्पीकिंग कोचिंग इंस्टीट्यूट का हुआ शुभ आरंभ

अन्य उत्तराखंड गढ़वाल समाचार देश

आरती वर्मा

भानीयावाला दुर्गा चौक में वर्तमान विधायक बृज भूषण गैरोला जी के द्वारा आर्यव्रत गुरुकुल कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। विधायक जी ने कोचिंग सेंटर के समस्त स्टाफ को बधाई दी। कोचिंग सेंटर के मुख्य टीचर विनय यादव खैरवाल का कहना है कि इस कोचिंग सेंटर में समस्त बच्चों को रटवाने की बजाय प्रैक्टिकल के साथ कांसेप्ट क्लियर किया जाएगा। यहां साइंस मैथ्स व सोशल साइंस की अलग अलग लैब्स हैं तथा अनुभवी व अपनी फील्ड की एक्सपर्ट फैकल्टी है। फिलहाल यहां पांचवी से दसवीं क्लास के बच्चों को कोचिंग दी जाएगी। आर्यावर्त गुरुकुल की इस क्षेत्र में सबसे कम फीस है तथा देश की आर्मी/सैनिकों के बच्चो को फीस में विशेष छूट दी जाती है। यहां उत्तराखंड बोर्ड, सीबीएसई व ICSE/UK सभी बोर्ड्स के बच्चों को पढ़ाया जाएगा। बच्चों को लाने व ले जाने को विशेष सुविधा है। हर शनिवार को विद्यार्थी अपने पैरंट्स के साथ आकर फ्री में काउंसलिंग ले सकता है। हर रविवार को किसी भी कोचिंग या सेल्फ स्टडी करने वाला स्टूडेंट अपने डाउट फ्री में क्लियर कर सकता है। विद्यार्थी का क्लास में नआने जाने मैसेज पैरंट्स के पास टाइम के साथ पहुंचाया जाता है। वहां उपस्थित लोगों का कहना है की इस क्षेत्र में ऐसी सुविधा उपलब्ध करवाने वाला ये पहला कोचिंग सेंटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *