डोईवाला। डोईवाला में विक्रम चालको ने सरकार के 10 साल पुराने डीजल वाहनों को हटाने के निर्णय के विरोध में विक्रम स्टैंड डोईवाला से सरकार के विरोध में नारे बाजी करते हुए डोईवाला चौक पहुंच कर सरकार का पुतला फूका है, विक्रम यूनियन के संरक्षक मनोज नौटियाल ने कहा कि सरकार का यह निर्णय बिल्कुल गलत है इस निर्णय से कई हजार विक्रम चालकों का रोजगार खत्म हो जाएगा। सरकार को पहले विक्रम यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करनी चाहिए थी और उसके बाद ही निर्णय लेना चाहिए था।

