आरती वर्मा
डोईवाला. एकल सदस्य समर्पित आयोग उत्तराखंड एवं सदस्य सचिव पंचायती राज विभाग के साथ निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं जनसामान्य के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग के सर्वेक्षण कार्यवाही के संबंध में बैठक व जनसुनवाई का आयोजन ब्लॉक सभागार डोईवाला में किया गया। जिसमें एकल सदस्य समर्पित आयोग के अध्यक्ष व पूर्व न्याय मूर्ति बीएस वर्मा व पंचायती राज विभाग के सदस्य सचिव ओमकार सिंह के साथ नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल ने शिरकत की। इस दौरान डोईवाला नगर पालिका क्षेत्र के सभासद वह अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने ओबीसी सर्वेक्षण को लेकर तरह-तरह के सवाल किए, ओर सुझाव भी दिए, तो वहीं बैठक की सुनवाई करने पहुंचे अधिकारियों ने मौके पर ही उनका निस्तारण भी किया। और भरोसा दिलाया कि अन्य पिछड़ा वर्ग व एससी एसटी के लिए जो भी सर्वेक्षण किया जाएगा, वह पूरी तरह पारदर्शी होगा। और अगर कहीं पर सर्वेक्षण के दौरान कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो उस कर्मचारी के खिलाफ शख्त कार्यवाही की जाएगी।
एकल सदस्य समर्पित आयोग के अध्यक्ष बीएस वर्मा ने कहा कि इस कमीशन का गठन चुनावी ओबीसी सर्वे को लेकर किया गया है। और जब तक यह कमीशन अपनी रिपोर्ट पेस नहीं करेगी, तब तक पॉलीटिकल सर्वे को शून्य माना जाएगा। और इसी को लेकर निकाय व ग्राम पंचायतों में यह सर्वे किया जाएगा। जिसके बाद कमीशन यह रिपोर्ट सरकार को शोंपेगी, जिसके बाद सभी निकायों में आरक्षण तय किया जाएगा। वहीं आमजन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोग सर्वे में सहयोग करें, और वह किस वर्ग में आते हैं, इसकी पूर्ण जानकारी दें, ताकि सर्वे पूर्ण रूप से पारदर्शी हो सके। ओर ओबीसी को भी इसका पूरा लाभ मिल सके।

