संजय अग्रवाल
डोईवाला। केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान सिपेट डिप्लोमा कार्यक्रम में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को ऑल इंडिया रैंक में स्थान प्राप्त करने की लिए सम्मानित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डोईवाला विधायक ब्रज भूषण गैरोला ने सभी छात्र छात्राओं को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए और उनकी हौसला अफजाई की और आने वाले भविष्य में भी डोईवाला स्थित सिपेट केंद्र से छात्र-छात्राएं ऑल इंडिया रैंक में अपना स्थान बनाएंगे साथ ही अपने माता-पिता की आशाओं को पूरा करेंगे साथी अध्यापकों को उनकी मेहनत के लिए भी सराहना की गई जिनके अथक प्रयास से बच्चों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया डीपीएमटी कोर्स से अनुराग मेहता, अंकुश मेहता, अनिरुद्ध कुमार, भास्कर भारती ,जिया नेगी, श्रवण कुमार ने प्रथम द्वितीय तृतीय चतुर्थ स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया इसके अन्य कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में SABIC, नई दिल्ली की CSR योजना के अंतर्गत 6 माह का निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को कौशल एवं नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए जिनमें छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट 13000 से 21000 तक के मासिक वेतन पर हुआ उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न पहाड़ी क्षेत्रों उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ सितारगंज डोईवाला कालसी चकराता जैसे क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया साथ ही इसके अन्य मध्य प्रदेश, बिहार तथा उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षण उपरांत रोजगार प्राप्त किया जिनमें प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत मशीन ऑपरेटर इंजेक्शन मोल्डिंग प्लास्टिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 55 छात्र-छात्राओं को भी नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए छात्राओं को देहरादून एवं हरिद्वार भगवानपुर रुड़की लुधियाना नीमराना राजस्थान इत्यादि स्थित कंपनी जैसे न्यू पैक, तिरुपति पाइप ,ऑक्सो पॉलीमर, तकाहाता प्रेसीजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों में रोजगार प्रदान किया गया, सिपेट संस्था के संयुक्त निदेशक एवं प्रमुख अभिषेक राजवंश ने अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और बताया कि बताया कि वर्तमान में संस्थान में डिप्लोमा कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम तकनीकी सहयोग सेवाएं फ्री डिलीवरी इंस्पेक्शन इत्यादि गतिविधियां संचालित की जाती हैं इसके अन्य वर्तमान में संस्थान में उत्तराखंड के सरकारी आईटीआई अनुदेशकों को भी 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जिससे उत्तराखंड के तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ोतरी हो सके, वर्तमान में डिप्लोमा कार्यक्रम में 400 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं एवं 600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं रोजगार प्राप्त कर लिया है वर्तमान में डिप्लोमा कार्यक्रमों में शेष बची हुई सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया संचालित की जा रही है जिनमें उत्तराखंड के युवाओं को वरीयता दी जाएगी, कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र छात्राओं ने सिपेट, सेविक ,पीएमकेवीवाई एवं एमएसएमई की नेशनल एससी एसटी हब योजना जैसी संस्था को धन्यवाद दिया एवं केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से अनुरोध करते हुए कहा कि इस तरीके के रोजगार का संचालन निरंतर किया जाना चाहिए जिससे उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों का पलायन रोका जा सके युवाओं को उनके आसपास के क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त हो सके एवं तकनीकी ज्ञान में बढ़ोतरी मिल सके

