हाथियों से परेशान ग्रामीणों ने किया वन चौकी पर प्रदर्शन

अन्य उत्तराखंड गढ़वाल समाचार देश

आये दिन किसानों को फशलों को बर्बाद कर रहे जंगली हाथी

संजय अग्रवाल

डोईवाला- डोईवाला के लच्छीवाला व रामगढ़ रेंज में आबादी क्षेत्र में हाथियों की घुसपैठ किसानों पर भारी पड़ रही है। क्षेत्र में लगातार हाथी किसानों की फसलों को रौंद उन्हें बर्बाद कर रहे हैं। देर रात भी 20 से 25 हाथियों के झुंड ने बुल्लावाला गांव में किसानों की धान व गन्ने की फसल को पूरी तरह तबाह कर दिया, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने आज वन चौकी पर पहुंच प्रदर्शन करते हुए इस समस्या के समाधान की मांग की। जिसके बाद मौके पर पहुंचे वन रेंज अधिकारी जय पाल रावत ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र ही जंगल किनारे खाई खुदान का कार्य शुरू किया जाएगा। जिससे कि हाथियों की आवाजाही आबादी क्षेत्र में बंद हो सकेगी।
वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि वन विभाग पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है, कई वर्षों से विभाग द्वारा यहां के लोगों को आश्वासन पर आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन वन महकमे की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की जाती। ओर इसका खामियाजा यहां के किसानों को अपनी फसलों की बर्बादी के रूप में भुगतना पड़ रहा है। जबकि वन विभाग द्वारा लाखों रुपया खर्च कर जंगल किनारे ऊर्जा बाढ़ तो लगाई गई है, पर वन विभाग की तरफ से उसकी सही देखरेख न होने की वजह से वह मात्र शोपीस बनकर रह गई है। किसान बैंकों से कर्ज लेकर कृषि में खर्च करते हैं। ऐसे में हाथियों के नुकसान से यहां के किसानो को अपना कर्ज चुकाने में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
साथ ही ग्रामीणों ने वन विभाग से शख्त लहजे में मांग करते हुए कहा कि, हाथियों की रोकथाम के लिए जंगल किनारे खाई खोदे जाने के साथ ही ऊर्जा बाढ़ भी लगाई जाए, ताकि हाथियों की आवाजाही आबादी क्षेत्र से पूरी तरह बंद हो सके। ओर किसानों की फशलों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।
इस दौरान बशारत अली, मोहम्मद हनीफ, कन्हैया लाल, बिजेंद्र सिंह, मासूम अली, महफूज अली, जाकिर हुसैन, नवाबुद्दीन, परमानंद बलूनी, गोल बहादुर, शादाब हुसैन, अब्दुल हमीद, अकरम अली, जावेद अली, राजेन्द्र तड़ियाल, मंगल रौथाण, आदि किसान व ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *