डोईवाला -पूर्व सैनिक संगठन से जुड़े डोईवाला सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक एवम सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन देकर डोईवाला क्षेत्र में ई सी एच एस सेन्टर एवम सैनिक मिलन केन्द्र खोलने की मांग की, ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र में पूर्व सैनिकों की संख्या काफी अधिक है क्षेत्र में ई सी एच एस इस सेंटर न होने की वजह से पूर्व सैनिकों और उनके परिवार को देहरादून की और रुख करना पड़ता है अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान भाजपा डोईवाला मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि काफी समय से क्षेत्र के पूर्व सैनिक उक्त मांग को करते आ रहे हैं ,जनहित में ई सी एच एस एवम सैनिक मिलन केन्द्र खोला जाना अति आवश्यक है इस अवसर पर उन्होंने सैनिक कैंटीन खोलने पर सांसद रमेश पोखरिया निशंक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला का आभार व्यक्त किया ज्ञापन देने वालों में कमांडर एस एस मथारु, कैप्टन आनन्द सिंह राणा,कैप्टन कैलाश चंद, हवलदार राजेंद्र सिंह रावत, पुष्कर नेगी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी , आदि अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे!

