सीजेएम लक्ष्मण सिंह डोईवाला पहुंचे, सिविल कोर्ट और एसडीएम कोर्ट का किया निरीक्षण

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश राजनीति

संजय अग्रवाल / दून रॉयल न्यूज़

डोईवाला. सीजेएम देहरादून लक्ष्मण सिंह आज डोईवाला पहुंचे और सिविल कोर्ट के साथ एसडीएम कोर्ट का निरीक्षण कर पत्रावलियों की जांच की।
इस अवसर पर कोर्ट और कार्यालय की जर्जर होती बिल्डिंग को देख सीजेएम ने कहा कि इस मामले में माननीय जिला जज के माध्यम से हाई कोर्ट को यह समस्या बताई जाएगी ताकि एक नई और अच्छी बिल्डिंग डोईवाला कोर्ट को मिल सके।
इस अवसर पर परवा दून बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने भी सचिव मनोहर सिंह सैनी के नेतृत्व में सीजीएम से मुलाकात की और कोर्ट भवन कमी के कारण आ रही व्यावहारिक दिक्कतों के बारे में बताया साथ ही कोर्ट कार्यालय की दयनीय स्थिति की भी विस्तृत जानकारी देकर अति शीघ्र नए भवन की मांग सीजीएम साहब के सामने रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *