संजय अग्रवाल
डोईवाला. केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) डोईवाला देहरादून में दो दिवसीय टेक्निकल फेस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया | प्रथम चरण में छात्र – छात्राओं को स्क्रीनिंग के आधार पर चयन किया गया, जिसमें छात्रों ने टेक्निकल प्रोजेक्ट, पोस्टर प्रेजेंटेशन, डिबेट, पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन, क्विज आदि प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया | टेक्निकल प्रोजेक्ट में डी.पी.एम.टी.–II सेम. से साक्षात लूथरा को प्रथम, डी.पी.एम.टी.– IV से तनुश्री टीम को द्वितीय और डी.पी.टी.–II से अश्वनी मौर्या की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ | चार्ट प्रेजेंटेशन में डी.पी.टी.–II से तानिया को प्रथम, डी.पी.टी.–II से रविराम को द्वितीय और डी.पी.एम.टी.– IV से तनुश्री एवं डिंपल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ | डिबेट प्रतियोगिता में डी.पी.टी.–II से अर्शदीप एवं डी.पी.टी.–IV से ओमप्रकाश ने बाजी मारी | क्विज में डी.पी.टी.–IV से प्रीती दानु की टीम ने जीत हासिल की | पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन में डी.पी.टी.–IV से देवांश नायक ने पुरस्कार जीता | टेक्निकल फेस्ट के दुसरे दिन खेल खुद में वालीबाल की स्पर्धा हुई जिसमे डी.पी.टी. ने जीत दर्ज की | सिपेट के संयुक्त निदेशक अभिषेक राजवंश ने छात्र – छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य कि कामना करते हुए उन्हें विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया | प्रशिक्षण प्रभारी श्री बी.के सिंह. ने बताया की वर्तमान मे डिप्लोमा कार्यक्रम हेतु नए सत्र के लिए सिपेट संस्थान में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई हैं | सिपेट संस्थान डिप्लोमा कोर्स के बाद युवाओ के लिए पेट्रोकेमिकल,प्लास्टिक्स एवं टूल रूम से सम्बंधित उद्योगों में रोजगार उपलब्ध कराता हैं | इस अवसर पर संस्थान के डॉ. शिखा उनियाल, जितेन्द्र सिल्स्वाल, राजेश यादव, राजमोहन, समीर पुरी, प्रशांत थपलियाल, वंशिका सकलानी, श्रृष्टि थापा, रजत मिश्रा, शादाब असगर, आदि लोग उपस्थित रहें |