यूक्रेन में फंसे हैं उत्तराखंड के 188 छात्र

उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने जानकारी देते हुये कहा कि उत्तराखंड के कुल 188 छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। हम विदेश मंत्रालय और भारत सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं। हमारे अधिकारी हमारे छात्रों को सुरक्षित निकालने के लिए काम कर रहे हैं। माता-पिता को उनके बच्चों को सुरक्षित निकालने का आश्वासन दिया है। उधर, डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि हमें उत्तराखंड के 188 लोगों के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना मिली है। विदेश मंत्रालय उन्हें बाहर निकालने के लिए जरूरी इंतजाम कर रहे हैं। उत्तराखंड का हेल्पलाइन नंबर 112 है। यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की संख्या 188 हो गई है। शनिवार दोपहर तक हेल्पलाइन नंबर पर 188 नागरिकों के यूक्रेन में होने की सूचना है। शासन की ओर से यह लिस्ट विदेश मंत्रालय को भेज भेज दी है। शासन की ओर से पुलिस उपमहानिरीक्षक कानून व्यवस्था पी रेणुका व पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था प्रमोद कुमार को नोडल अधिकारी बनाया है। कोई भी व्यक्ति डीआइजी पी रेणुका के मोबाइल 7579278144 और पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के मोबाइल नंबर 983778889 पर संपर्क कर सकते हैं।
वहीँ दूसरी और देहरादून के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा ने जानकारी देते हुये बताया की उत्तराखण्ड राज्य से विभिन्न कार्यों, यथा-शिक्षा एवं व्यवसाय हेतु राज्य के नागरिक यूकेन में निवासरत है। वर्तमान में यूकेन में राजनीतिक परिस्थितियों के दृष्टिगत यूकेन में निवासरत देहरादून के नागरिको का विवरण यथा उनका नाम जनपद व यूकेन मे पता मोबाइल नम्बर, ई-मेल पासपोर्ट नम्बर आदि का विवरण आपदा कन्ट्रोलरूम देहरादून के दूरभाष नम्बर 0135-2726066, 1077 (टोल-फ्री), 07534826066 व ई-मेल आईडी- deoc.pgrc.ddn@gmail.com पर अथवा आपातकालीन नम्बर-112 पर भी उपलब्ध करा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *