इंग्लैण्ड, कैनडा एवं नीदरलैण्ड के पाँच विश्वविद्यालयों ने दिया सी.एम.एस. छात्र को उच्चशिक्षा का आफर

उत्तर प्रदेश समाचार शिक्षा

लखनऊ। सिटी मान्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के छात्र अभिषेक यादव को इंग्लैण्ड, कैनडा एवं नीदरलैण्ड के पाँच विश्वविद्यालयों ने उच्चशिक्षा की पढ़ाई हेतु ऑफर दिया है। इन विश्वविद्यालयों में इंग्लैण्ड की यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो, यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड एवं यूनिवर्सिटी ऑफ वॉरविक, कैनडा की यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलम्बिया एवं नीदरलैण्ड की आइंडहोवन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी शामिल है। अभिषेक ने इस सफलता का सम्पूर्ण श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस प्रतिभाशाली छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है। विदित हो कि सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।
प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 90 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर आदि में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *