सी.एम.एस. छात्रा को 22,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की मेधावी छात्रा दिव्यांशी आर्य ने उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की प्रतिष्ठित एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी ने 22,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। दिव्यांशी को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी, जिससे यह छात्रा अमेरिका के इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय […]

Continue Reading

संत रविदास जयंती – पौधरोपण द्वारा स्वच्छता का संदेश दिया

संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन आई टी तीन फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड द्वारा पौधरोपण कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड और जूनियर रेडक्रॉस प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि […]

Continue Reading

संत वैलेन्टाइन के शहीदी दिवस पर ‘पारिवारिक एकता’ का जोरदार संदेश दिया सी.एम.एस. छात्रों ने

लखनऊ, 14 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 55,000 छात्रों ने आज संत वैलेन्टाइन के शहीदी दिवस ‘वैलेन्टाइन डे’ को ‘फैमिली यूनिटी डे’ के रूप मनाकर पारिवारिक एकता का जोरदार संदेश दिया। सी.एम.एस. छात्रों का कहना था कि परिवार व समाज के सभी सदस्यों को प्रेम, एकता व शान्ति का संदेश देना ही वैलेन्टाइन डे का […]

Continue Reading

‘फिट इण्डिया क्विज प्रतियोगिता’ में प्रदेश से 16 छात्र चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के छात्र आयुष यादव एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा शिवि उपाध्याय ने भारत सरकार की फिट इण्डिया क्विज प्रतियोगिता में चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। अब ये छात्र प्रतियोगिता के अगले राउण्ड में हिस्सा लेंगे। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री […]

Continue Reading

विद्यालय में पिचहत्तर करोड़ सूर्य नमस्कार अभियान

फरीदाबाद। शिक्षा विभाग के आदेशानुसार स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पिचहत्तर करोड़ सूर्य नमस्कार अभियान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन आई टी तीन फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस, सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड और गाइड्स ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में नियमित रूप से चलाया जा रहा हैं। छात्राओं, अध्यापकों एवं समस्त स्टाफ […]

Continue Reading

स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई हेतु प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने बच्चों के हित में स्कूलों में सभी कक्षाओं की ऑफलाइन पढ़ाई करवाने हेतु प्रदेश सरकार को हार्दिक धन्यवाद दिया है। मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्रा एवं अपर मुख्य सचिव (गृह) श्री अवनीश अवस्थी को प्रेषित पत्र में डा. गाँधी ने प्रदेश […]

Continue Reading

नाटक द्वारा कैंसर से लड़ने का संदेश – रोकथाम, जांच और उपचार से कैंसर को हराएं

फरीदाबाद। शिक्षा विभाग के आदेशानुसार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन आई टी तीन फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड द्वारा कैंसर की रोकथाम, जांच और उपचार के विषय में नाटक द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन […]

Continue Reading

उच्चशिक्षा हेतु आस्ट्रेलिया के दो विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्र को पढ़ने का आमंत्रण

लखनऊ, 11 फरवरी। आस्ट्रेलिया के दो प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने सिटी मान्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र रूद्राक्ष अग्रवाल को उच्चशिक्षा का ऑफर दिया है। इन विश्वविद्यालयों में आस्ट्रेलिया की डेकिन यूनिवर्सिटी एवं आर.एम.आई.टी. यूनिवर्सिटी शामिल है। इस उपलब्धि पर सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इस प्रतिभाशाली छात्र को हार्दिक बधाई […]

Continue Reading

अब्राहम लिंकन पर आधारित टॉक शो आयोजित।

शिक्षा विभाग के आदेशानुसार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन आई टी तीन फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में सच्चाई, सादगी, संघर्ष, की प्रतिमूर्ति अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति के जन्मदिवस पर टाकशो का आयोजन किया। इस वार्ता में विद्यालय की छात्राओं जिया, आरती, […]

Continue Reading

‘वैलेन्टाइन डे’ को ‘फैमिली यूनिटी डे’ के रूप में मनायेंगे सी.एम.एस. छात्र

लखनऊl सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी एवं डा. (श्रीमती) भारती गाँधी के मार्गदर्शन में सी.एम.एस. के सभी 18 कैम्पसों के 55,000 छात्र, उनके अभिभावक, शिक्षक-प्रधानाचार्यायें व कार्यकर्ता आगामी 14 फरवरी को ‘वैलेन्टाइन डे’ को ‘फैमिली यूनिटी डे’ के रूप मनाकर पारिवारिक एकता व सामाजिक एकता का संदेश देंगे। इसी कड़ी में सी.एम.एस. राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) द्वारा 12 फरवरी को ‘फैमिली यूनिटी डे’ समारोह का ऑनलाइन आयोजन किया जायेगा जबकि 14 फरवरी को सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस द्वारा ‘फैमिली यूनिटी डे’ समारोह के माध्यम से सी.एम.एस. छात्र देश के सभी शिक्षकों, अभिभावकों, युवा पीढ़ी व समस्त नागरिकों से अपील करेंगे कि 14 फरवरी को संत वैलेन्टाइन के शहीदी दिवस ‘वैलेन्टाइन डे’ को ‘फैमिली यूनिटी डे’ के रूप में मनाएं एवं पारिवारिक एकता को मजबूत कर संत वैलेन्टाइन को सच्ची श्रद्धान्जलि अर्पित करें क्योंकि इसी पारिवारिक व सामाजिक एकता हेतु संत वैलेन्टाइन ने अपने जीवन का बलिदान दिया था।  सिटी मोन्टेसरी स्कूल विगत कई वर्षों से ‘वैलेन्टाइन डे’ को ‘फैमिली यूनिटी डे’ के रूप में मना रहा है एवं सम्पूर्ण समाज को इसके लिए प्रेरित कर रहा है। सी.एम.एस. का मानना है कि ‘वैलेन्टाइन डे’ मनगढ़न्त रूप से एक ऐसा प्रचलन है जिसने सामाजिक पतन की स्थिति पैदा कर रखी है। वास्तव में, ‘वैलेन्टाइन डे’ की मूल एवं पवित्र भावना को भुला दिेये जाने के कारण यह पवित्र दिन विकृत रूप लेता जा रहा है जिससे युवा पीढ़ी दिशाभ्रमित हो रही है। आज जरूरत है कि पारिवारिक एकता का संदेश पूरी दुनिया को देने वाले संत वैलेन्टाइन के ‘शहीद दिवस – 14 फरवरी’ पर श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाएं एवं पारिवारिक-सामाजिक एकता व विवाह जैसी पवित्र संस्था की रक्षा के लिए किये गये बलिदान तथा त्याग के बारे में युवा पीढ़ी को सही जानकारी दी जाए।

Continue Reading