सी.एम.एस. छात्रों के स्वनिर्मित विज्ञान  माडलों ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, यूनाईटेड वर्ल्ड कैम्पस, इन्दिरा नगर द्वारा आज एक दिवसीय इण्टर कैम्पस साइन्स मॉडल कम्पटीशन ‘साइफारी’ का ऑनलाइन आयोजन सम्पन्न हुआ। समारोह का वर्चुअल उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री राज मेहरोत्रा, हेड, रीजनल साइन्स सिटी, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि श्री राज मेहरोत्रा ने कहा कि आज के दौर में ऐसे कार्यक्रमों की बहुत आवश्यकता है जिससे छात्रों की कल्पनाशीलता व सृजनात्मक क्षमता को बढ़ावा मिल सके। इस एक दिवसीय साइन्स मॉडल कम्पटीशन के अन्तर्गत छात्रों ने एक से बढ़कर एक समाजोपयोगी विज्ञान माडलों का प्रदर्शन कर साबित कर दिया कि आज की भावी पीढ़ी में अभूतपूर्व क्षमता, हुनर व बुद्धिमत्ता भरी पड़ी है और यह पीढ़ी समाज के रचनात्मक उत्थान के प्रति अत्यन्त जागरूक है। छात्रों ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग, इलेक्ट्रिकल एनर्जी, मिनी वर्किंग एलीवेटर, रोप वे, वेस्ट वॉटर मैनेजमेन्ट, सिम्पल मशीन्स आदि विभिन्न विषयों पर एक से बढ़कर एक समाजोपयोगी मॉडल बनाकर अपनी अभूतपूर्व प्रतिभा का परचम लहराया। इस प्रतियोगिता में लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों की विज्ञान शिक्षिकाएं सुश्री शालिनी विलियम्स, सुश्री हुमरा जावेद एवं सुश्री अमूदा दलाल ने निर्णायकों की भूमिका निभाई एवं सर्वश्रेष्ठ विज्ञान माडलों को चयनित कर भव्य ऑनलाइन  प्रजेन्टेशन द्वारा सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने मेधावी छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि  युवा पीढ़ी के कंधों पर ही शान्तिपूर्ण समाज बनाने की जिम्मेदारी है सी.एम.एस. संस्थापिका डा. भारती गाँधी ने भी छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मानवतावादी वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर ही विश्व समाज का विकास व उत्थान किया जा सकता है सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट एवं एम.डी. प्रो. गीता गाँधी किंगडन एवं सी.एम.एस. के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफीसर श्री रोशन गाँधी ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे साइफारी की संयोजिका एवं सी.एम.एस. यूनाईटेड वर्ल्ड कैम्पस की प्रधानाचार्या सुश्री कनिका कपूर ने समारोह के अत्यन्त सफल आयोजन हेतु सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

फोक डांस में एन आई टी तीन की शिक्षिका हेमलता राज्य में प्रथम

फरीदाबाद। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित रंगोत्सव 2021-22 प्रतियोगिता जिसे खंड स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर अध्यापकों के लिए आयोजित किया जाता है। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि रंगोत्सव प्रतियोगिता शिक्षा विभाग द्वारा खंड, जिला एवम राज्य स्तर पर […]

Continue Reading

सड़क सुरक्षा अभियान – नुक्कड़ नाटक द्वारा सड़क सुरक्षा का संदेश

फरीदाबाद। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमति रितु चौधरी के आदेशानुसार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन आई टी तीन फरीदाबाद के रोड सेफ्टी क्लब, जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में नुक्कड़ नाटक द्वारा सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। छात्रा तबिंदा, कशिश, कुमारी मोनी, शिल्पा, राखी, सुमन, […]

Continue Reading

उच्चशिक्षा हेतु सी.एम.एस. छात्र को 52,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

लखनऊ. सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के छात्र आर्यन त्रिपाठी को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की प्रतिष्ठित एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी ने 52,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप से नवाजा है। आर्यन को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। इसके अलावा, अमेरिका की ही पडर््यू यूनिवर्सिटी एवं पेन स्टेट यूनिवर्सिटी ने भी सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र को स्कॉलरशिप के साथ उच्चशिक्षा हेतु आमन्त्रण  प्राप्त हुआ है। इस प्रकार, सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी लगन, प्रतिभा व शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर विदेश के कई विश्वविद्यालय में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र की सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष सी.एम.एस. के 100 से अधिक मेधावी छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। वर्ष 2022 में अभी तक सी.एम.एस. के 45 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर आदि में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर कीर्तिमान बनाया है।

Continue Reading

बाल अधिकार कार्यक्रम – बाल अधिकारों बारे जूनियर रेडक्रॉस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम

फरीदाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद के सौजन्य से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन आई टी तीन फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस, सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड, लीगल लिटरेसी क्लब और गाइड्स द्वारा बाल अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को प्रारंभ करते हुए विद्यालय की जूनियर […]

Continue Reading

‘यूसीमैस ग्रेजुएट’ का खिताब सी.एम.एस. छात्र को

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस के मेधावी छात्र अभिजीत परवानी ने एबेकस एवं मेन्टल अर्थमेटिक प्रतियोगिता के आठवें राउण्ड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर ‘यूसीमैस ग्रेजुएट-2021’ का खिताब अपने नाम किया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक प्रोग्राम यू.सी.एम.ए.एस. (यूनिवर्सल कान्सेप्ट ऑफ मेन्टल अर्थमेटिक सिस्टम) के अन्तर्गत आयोजित हुई, जिसमें अभिजीत ने 100 में से 96 अंक […]

Continue Reading

सी.एम.एस. छात्रों ने किया मानवीय कार्य, जरूरतमंदों को बाँटे कंबल व गर्म कपड़े

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सभी 18 कैम्पस के छात्र-छात्राओं ने एहसास फाउण्डेशन के साथ मिलकर एक मानवीय कार्य कर यह सिद्ध कर दिया है कि सी.एम.एस. छात्र न केवल पढ़ाई में अपितु सामाजिक व मानवीय कार्यो में भी अग्रणी है। सी.एम.एस. छात्रों ने इस कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को कंबल व गर्म कपड़ों […]

Continue Reading

बसंत पंचमी – विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की, यज्ञ कर मनाई श्री पंचमी

FARIDABAD. बसंत पंचमी के पावन पर्व पर विद्यालय में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख गंगाशंकर मिश्र के मुख्य आतिथ्य में एवम कुशल पाल सह जिला कार्यवाहक, सुरेंद्र प्रचारक और श्रीमति शालिनी के गरिमामई उपस्थिति में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन आई टी तीन फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन […]

Continue Reading

विश्व कैंसर दिवस – क्लोज द केयर गैप द्वारा कैंसर को दूर भगाएं

फरीदाबाद। विश्व कैंसर दिवस पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद में जूनियर रेडक्रॉस, सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड और गाइडस ने प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जूनियर रेडक्रॉस एवम सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि इस वर्ष वर्ल्ड […]

Continue Reading

स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव – 75 करोड़ सूर्य नमस्कार अभियान एवम अभ्यास

फरीदाबाद। 75 करोड़ सूर्य नमस्कार अभियान और स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शिक्षा विभाग एवम हरियाणा राज्य रेडक्रॉस समिति के आदेशानुसार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन आई टी तीन फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस, सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड और गाइड्स ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में छात्राओं और अध्यापकों ने सूर्य नमस्कार […]

Continue Reading