भाजपा प्रदेश में मुख्यमंत्री बनाने की फ़ैक्ट्री: जोशी

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को सवैधानिक संकट की और धकेल दिया है अगर भाजपा चाहती तो मुख्यमंत्री को सल्ट विधानसभा से चुनाव लड़ा सकती थी किंतु भाजपा ने ऐसा न करके प्रदेश को राजनीतिक संकट की और धकेला है. श्री जोशी ने कहा कि प्रदेश में महामहिम राष्ट्रपति को अविलम्ब राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए। भाजपा प्रदेश में मुख्यमंत्री बनाने की फ़ैक्ट्री बन गयी है जिसका ख़ामियाज़ा प्रदेश की जनता को भाजपा को इतना बड़ा बहुमत देने के बाद भी भुगतना पड़ रहा है. श्री जोशी ने कहा कि सरकार चलाना भाजपा के बस की बात नही है. प्रदेश की जनता आम चुनाव में इसका जवाब भाजपा को बाहर का रास्ता दिखा कर देगी। श्री जोशी ने कहा कि भाजपा हाईकमान को अगर अपने विधायकों पर विश्वास होता तो वह ग़ैर विधायक को मुख्यमंत्री नही बनाती !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *