सी.एम.एस. छात्र सचिन को भारत सरकार द्वारा चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप

उत्तर प्रदेश समाचार शिक्षा

लखनऊ, 20 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के मेधावी छात्र सचिन श्रीवास्तव को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। सी.एम.एस. छात्र को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस के इस मेधावी छात्र ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2021 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सचिन ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया है।
सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इस होनहार छात्र के उज्जवल भविष्य कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सी.एम.एच. के मेधावी छात्र अपनी मेहनत, लगन व रचनात्मक सोच से सफलता के उच्च सोपान पर पहुँचकर निश्चित ही विश्व मानवता की सेवा व कल्याण में सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *