शक्तिमान प्रकरण में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बरी

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। शक्तिमान प्रकरण में सीजेएम लक्ष्मण सिंह की कोर्ट ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को बरी कर दिया है। 2016 बजट सत्र के दौरान भाजपा विधायक व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी सरकार के खिलाफ विधानसभा तक रैली निकाली थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों व भाजपा समर्थकों के बीच झड़प भी हुई थी। आरोप था कि इस दौरान भाजपा विधायक गणेश जोशी ने पुलिस की लाठी छीन कर उन्हीं पर बरसाना शुरू कर दिया। आरोप था कि लाठी की कुछ चोटें पुलिस के घोड़े शक्तिमान को भी आई जिससे घोड़े की टांग टूट गई और बाद में उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *