शिक्षा हरियाणा समाचार

फरीदाबाद। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 50वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल बलरामपुर उत्तरप्रदेश द्वारा आयोजित साइकिल रैली में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद की सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड, गाइड्स और जूनियर रेडक्रॉस की सदस्य छात्राओं ने कार्यालय कमाडेंट सीमा सुरक्षा बल एवम प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा के निर्देशानुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदारी की। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर सीमा सुरक्षा बल की 50वीं वाहिनी द्वारा 28 अगस्त 2021 को राजभवन, गुहावटी, असम से साइकल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह साइकिल रैली असम, पश्चिमी बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश एवम हरियाणा के विभिन्न रास्तों से होती हुई नई दिल्ली तक जा रही है। फरीदाबाद में आगमन के समय विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड एवम गाइड्स की सदस्य छात्राओं को इस विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने का निर्देश दिया गया था। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि इस साइकिल रैली में सीमा सुरक्षा बल के दो सौ जवानों और सपोर्टिंग स्टाफ का दल सम्मिलित है। यह रैली स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले देशभक्त क्रांतिवीरों के सम्मान में राह में आने वाले उन के स्मारकों पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आगे बढ़ रही है। यह साइकिल रैली 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर नई दिल्ली जाकर संपन्न होगी। इस कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त मुख्यालय डॉक्टर अंशु सिंगला ने रैली का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं और अध्यापिका हेमलता को स्मृति चिन्ह और इक्कीस सौ रुपए देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *