गांधी जयंती – नशे के विरुद्ध जागरूकता

शिक्षा हरियाणा समाचार

फरीदाबाद। एन एच तीन फरीदाबाद स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, लीगल लिटरेसी सर्विसेज, जूनियर रेडक्रॉस और गाइडस द्वारा प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नशे के विरुद्ध जागरूकता रैली का आयोजन किया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि गांधी जी ने कहा था कि नशा नाश का कारण है और नशा सोचने और समझने की शक्ति समाप्त कर देता है। बालिकाओं ने जागरूकता रैली के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दिया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि देश का भविष्य और देश की उन्नति देश के युवाओं पर टिकी होती है। देश की युवा पीढ़ी अगर गलत रास्ते चले जाए तो निश्चित तौर पर उनका जीवन अंधकार में चला जाता है। देश के युवा वर्ग को ज़िन्दगी के हर पहलु को जीने की इच्छा होती है। नशे से दूर रहने के साथ साथ स्वच्छता ही सेवा और खुले में शौच मुक्त अभियान भी चलाया गया। ब्रिगेड अधिकारी, जूनियर रेडक्रॉस काउन्सलर और प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि हम कितने विकसित है और कितने सभ्य है स्वच्छता के प्रति गंभीरता से पता चलता हैं। हमें दूसरों को भी साफ-सफाई के प्रति सजग करना होगा। स्वच्छता के महत्व को समझते हुए महात्मा गांधी ने स्वच्छता को लेकर कई अभियान चलाए, वह लगातार जनता को साफ-सफाई के बारे में आवश्यक बातों को बताते रहे। उनका कहना था कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति या समुदाय का कार्य नहीं है यह हम सभी का दायित्व है। विद्यालय की कानूनी सहायता प्रकोष्ठ, रेडक्रॉस और ब्रिगेड सदस्य छात्राओं ने नशे से दूर रहने के लिए पट्टिकाओं के द्वारा संदेश दिया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने प्राध्यापिका डॉक्टर जसनीत कौर, आशा वर्मा, मोनिका, शीतल, प्रवीण सिंह और सभी बालिकाओं का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और इसे सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *