महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें : नवीन जोशी

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री नवीन जोशी ने कहा की आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर हमको यह संकल्प लेना होगा की हम उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर अखंड भारत का निर्माण करें। श्री जोशी आज राजेंद्र नगर में कैंट विधानसभा के कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की जिस प्रकार से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री ने सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को अंग्रेजों के चुंगल से मुक्त करा कर देश को आजादी दिलाई, उसी प्रकार आज हमें उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। आज अनेकों असामाजिक तत्व वह विघटनकारी शक्तियां देश को तोड़ने की साजिश रच रही है। हमको उनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री व पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनीष कुमार नागपाल ने कहा कि महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री ने अपने पूरे जीवन काल में देश को किस प्रकार से मजबूत करना है, इसके लिये कार्य किया और उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा में और राष्ट्र निर्माण में समर्पित कर दिया। आज उनको सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सभी मिलजुल कर अखंड भारत का निर्माण कर राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर रेहान अली, रहमान खान, मनीष जोशी, नफीस अहमद, मुकीम, साहिल, विनायक, फिरोज खान, अशोक मल्होत्रा, विक्की कुमार, अनुराग, मनोज ने अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *