शहीदों को कांग्रेस ने की श्रद्धांजलि अर्पित

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने जम्मू -कश्मीर के पुंछ सेक्टर में राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और योगबर सिंह के आतंकवादी विरोधी अभियान में दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद होने वाले दोनों उत्तराखंडी शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की हैं।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि दोनों राइफलमैनो ने अपनी जान की परवाह न करते हुए आतंकवादियों से लोहा लिया और अंत में घायल होने के उपरांत शहीद हो गए । उन्होंने कहा कि सारे भारत को और उत्तराखंड की जनता को अपने इन दोनों बहादुर सपूतों पर गर्व है ।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने सदैव देश के लिए खून बहाया है और आज भी इन दोनों बहादुरों ने जाबाजी से आतंकवादियों से लड़कर डटकर मुकाबला किया और अंततः शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि भारत और उत्तराखंड की जनता अपने शहीदों को सदैव याद रखेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *