नरेश बंसल ने की मिट्टी के उत्पादनो की खरीदारी

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। प्रधानमंत्री द्वारा दिये गए मंत्र vocal for लोकल आवाहन के निमित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय उत्पादों प्रोत्साहन हेतु मुख्य अतिथि नरेश बंसल (राज्यसभा सांसद,उत्तराखंड)स्थानीय उत्पादों की अधिक से अधिक बिक्री के प्रोत्साहन हेतु चकराता रोड कुम्हार मंडी क्षेत्र में कुम्हारो के हाथों से बने मिट्टी के उत्पादनो की खरीदारी की।साथ ही नरेश बंसल ने माटीकला के काम करने वाले कुन्हार जाती के लोगो को शाल पहनाकर सम्मानित किया।श्री बंसल ने कहा कि कुटीर उद्योग हमारे देश की अर्थ व्यववस्था को हमेशा से मजबूत करती आई है,वर्तमान के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी स्थानीय उत्पादो की बिक्री को बढ़ावा देने हेतु भारत वासियों से अपील कर रहे है जिससे छोटे उद्योगों को मजबूती मिले,उसी संदेश को लेकर आज हम सब भाजपा कार्यकर्ता अपने कुम्हार भाइयो के बीच पहुँचे है व उनका सम्मान करते हुए एक हाथो से बना सम्मान खरीद रहे है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल,उदय सिंह पुंडीर,सुमन सिंह,सुरेश प्रजापति,राजकुमार तिवारी,दीवान प्रजापति,छोटेलाल प्रजापति,अजय प्रजापति,ज्योति प्रजापति,ममता गुप्ता,नीतू प्रजापति,अमित अरोरा,विमल कुमार,ज्योति शाह,nk गुप्ता आदि कार्यकत्ता उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *