बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश, परिजनों समेत कुल 14 लोग थे सवार

देश

नई दिल्ली। तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर में सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। दुर्घटना के बाद रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया गया है। नजदीकी सेना के अस्पताल में सभी घायलों को भर्ती कराया गया है। इनकी हालत फिलहाल गंभीर बताई गई है। जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए सेना के एमआई-सीरीज के हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत, उनके कर्मचारी और परिवार के कुछ सदस्य सवार थे। दुर्घटना के बाद आस-पास के इलाकों में खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। इस हादसे के बारे में अभी तक सेना या राज्य सरकार की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *