कांग्रेस के राज में सस्ता होगा गैस सिलेंडर : कमलेश रमन

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। आज कैंट विधान सभा क्षेत्र में महिला कांग्रेस की प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन ने प्रचार प्रसार किया। इस अवसर पर कमलेश रमन ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आयेगी तो हर महिला के हाथ को रोजगार उपलब्ध कराएगी। कांग्रेस के राज में गैस सिलेंडर सस्ता होगा। कांग्रेस का वादा है कि गैस सिलेंडर 500 रुपए से अधिक नही होगा। महिला कांग्रेस ने आज विजय पार्क, गायत्री विहार, राजीव कालोनी, श्री राम पुरम में जन-संपर्क किया। जन-संपर्क करने वालों में राधिका शर्मा, चंद्रकला नेगी, प्रियंका भंडारी, ममता सहा, पुष्पा पवार, कामनी, गीतांजलि शर्मा,ममता बस्नेत, धर्मेंद्र टीटू शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *