प्रदेश सरकार ने किया कर्मचारियों की जनभावनाओं को नजरअंदाज

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने देहरादून मे आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार ने पुरानी पेंशन को बहाल न करके कर्मचारियों की जनभावनाओं को नजरअंदाज किया है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार को चेताया कि अगर सरकार ने जल्द पुरानी पेंशन बहाल नहीं की तो कर्मचारी जनांदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसके अलावा उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल का स्वागत करते हुए उनका धन्यवाद भी जताया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के सभी दस महासंघ इस आंदोलन के साथ हैं। अगर नई सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल नहीं की तो कर्मचारियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *