सी.एम.एस. की नन्हीं छात्रा स्वरा मिश्रा के सशक्त अभिनय ने सभी को चौंकाया

लखनऊ। कहावत है कि पूत के पाँव पालने में ही दिखाई दे जाते हैं। इस कहावत को साकार कर दिखाया है सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की कक्षा 3 की छात्रा व नन्हीं अभिनेत्री स्वरा मिश्रा ने। स्वरा ने अपनी अभिनय क्षमता की अभूतपूर्व छाप छोड़कर राष्ट्रीय पटल पर लखनऊ का नाम रोशन किया है। टी.वी. सीरियल ‘और भाई क्या चल रहा है’ में स्वरा दिन-प्रतिदिन अपनी अभिनय प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन कर रही है और अभी तक धारावाहिक के 200 से अधिक एपिसोड प्रसारित हो रहे हैं। स्वरा इस सीरियल में ‘पूजा’ का रोल निभा रही है। शेड्स प्रोडक्शन के बैनर तले यह सीरियल ‘एण्ड टी.वी.’ पर प्रति सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक सायं 9.30 बजे प्रसारित हो रहा है। सी.एम.एस. की प्रतिभाशाली छात्रा पढ़ाई में तो अव्वल ही है, साथ ही बहुमुखी प्रतिभा की धनी भी है। स्वरा ने अपनी अभूतपूर्व प्रतिभा से साबित कर दिया है कि आगे चलकर यह मेधावी छात्रा राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर  देश का नाम रोशन करने को तत्पर है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रा को आशीर्वाद देते हुए उसकी बहुमुखी प्रशंसा की प्रशंसा की एवं उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ गीत-संगीत, नृत्य, अभिनय, साहित्य व कला जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है।

Continue Reading

विश्व सामाजिक न्याय दिवस का वर्चुअल आयोजन

फरीदाबाद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन आई टी तीन फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में विश्व सामाजिक न्याय दिवस का वर्चुअल आयोजन किया। इस दिवस के आयोजन का उद्देश्य निर्धनता, बेरोज़गारी तथा परित्याग की समस्या का निदान करना है। इस वर्ष विश्व […]

Continue Reading

100 भारतीय गांवों में किसान ड्रोन यात्रा का शुभारंभ

प्रधानमंत्री ने 19 फरवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मेक इन इंडिया ड्रोन स्टार्टअप गरुड़ एयरोस्पेस की सुविधाओं का एक साथ 2 स्थानों पर उद्घाटन किया। इस अद्वितीय और अभिनव कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री ने अपने कमांड सेंटर से एक द्रोण बटन दबाया, जिसके परिणामस्वरूप 100 गांवों में एक साथ 16 अलग-अलग राज्यों में कृषि छिड़काव […]

Continue Reading

आईआईटी रुड़की ने कृषि-मौसम परामर्श सेवाओं के लिए ‘किसान’ मोबाइल एप का किया लोकार्पण

रुड़की। ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम श्रृंखला अंतर्गत आईआईटी रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबन्धन विभाग में संचालित “ग्रामीण कृषि-मौसम सेवा परियोजना” के तहत क्षेत्रीय किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि मौसम प्रक्षेत्र इकाई रुड़की के कार्यक्षेत्र में आने वाले जनपद हरिद्वार, देहरादून तथा पौड़ी गढ़वाल के किसानों ने भाग लिया। […]

Continue Reading

एन.टी.एस.ई. फाइनल परीक्षा में लखनऊ से कुल 10 छात्र,सर्वाधिक 7 छात्र अकेले सी.एम.एस. के चयनित

लखनऊ। भारत सरकार की नेशनल टैलेन्ट सर्च की फाइनल परीक्षा (एन.टी.एस.ई.) में लखनऊ से कुल 10 छात्र चुने गये हैं, जिनमें सर्वाधिक 7 छात्र अकेले सी.एम.एस. के ही हैं, जबकि 3 छात्र पूरे लखनऊ के अलग-अलग विद्यालयों के हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद् (एन.सी.ई.आर.टी.) के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सी.एम.एस. […]

Continue Reading

शिक्षा पर ध्यान केन्द्रित करने वाले फिनटेक प्लेटफॉर्म प्रोपेल्ड ने सीरीज़ बी फंडिंग में जुटाई 262 करोड़ रूपए की राशि

देहरादून18 फरवरी: शिक्षा पर ध्यान केन्द्रित करने वाले फिनटेक प्लेटफॉर्म प्रोपेल्ड ने वेस्टब्रिज कैपिटल के नेतृत्व में सीरीज़ बी फंडिंग में 262 करोड़ रु. की राशि जुटाई है, इस राउण्ड में मौजूदा निवेशक- स्टेलेरिस वेंचर पार्टनर्स और इंडिया क्वशन्ट भी शामिल रहे। 2017 में आईआईटी मद्रास के पूर्वछात्रों बिभु प्रसाद दास, विक्टर सेनापति और बृजेश […]

Continue Reading

उच्चशिक्षा हेतु जर्मनी एवं अमेरिका के दो विश्वविद्यालयों से सी.एम.एस. छात्र का बुलावा

लखनऊ, 18 फरवरी। सिटी मान्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के मेधावी छात्र ईशान राय को उच्चशिक्षा हेतु जर्मनी एवं अमेरिका के दो विश्वविद्यालयों ने पढ़ने के लिए आमन्त्रित किया है। जर्मनी की टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनिख एवं अमेरिका की एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी ने इस छात्र को पढ़़ाई का बुलावा भेजा है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश […]

Continue Reading

विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता आयोजित।

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन आई टी तीन फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा विज्ञान मंच के माध्यम से वैज्ञानिक मानसिकता और इसकी जरूरत, धर्म निरपेक्षता का क्या अर्थ है और विज्ञान संचार और इसकी […]

Continue Reading

श्रीमती राजबाला त्यागी के निधन पर धीरेंद्र प्रताप ने जताया शोक

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस को उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने 1975 पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जाने-माने कांग्रेस नेता विनीता जी की माता श्रीमती राजबाला त्यागी के निधन पर दुख और शोक व्यक्त किया है। उन्होंने श्रीमती राजबाला त्यागी को सामाजिक जीवन का एक महत्वपूर्ण पूरोधा बताते हुए कहा कि उनके निधन से गाजियाबाद जनपद […]

Continue Reading

चीड़ की पत्तियों के उपयोग पर कार्यशाला का आयोजन

देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान देहरादून के सहयोग से हिमाचल प्रदेश वन विभाग द्वारा नाहन में प्राकृतिक रेशों के स्रोत के रूप में चीड़ की पत्तियों के उपयोग पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। वन अनुसंधान संस्थान देहरादून के रसायन विज्ञान एवं जैव पूर्वेक्षण प्रभाग द्वारा चीड़ की पत्तियों से प्राकृतिक रेशा निकालने के लिए […]

Continue Reading