देहरादून। स्वामी विवेकानन्द फाउणेशन द्वारा आज आईटीएम कॉलेज चकराता रोड में युवाओं को सड़क सुरक्षा जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथी के रूप में नरेश बसल राज्य सभा सासंद द्वारा युवा छात्र छात्राओं को सड़क दुर्घटनाओं से बचने के सुझाव दिये गये, विशिष्ट अतिथी यातायात पुलिस अधीक्षक अक्षय कोडे द्वारा युवाओं को सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिये नियमों का पालन करने की सलाह दी तथा भविष्य में संस्था के साथ इस प्रकार के सायोजनों का आश्वासन भी दिया गया।
विशिष्ट अतिथी के रूप मे कार्यक्रम संयोजक सचिन गुप्ता ने कहा कि संस्था का उद्धेश्य युवाओ को यातायात नियमों के पालन के प्रति अधिक से अधिक जागरुक करना है, आगे भी संपूर्ण उत्तराखण्ड में युवाओ के बीच इस प्रकार की गोष्टी आयोजित होती रहेगी।
अति विशिष्ट अतिथी विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने संस्था को इस प्रकार के आयोजनों में सहयोग की बात कही गयी इस अवसर पर itm MD निशांत थपलियाल, पंकज बिजल्वाण, प्रमोद थापा, अनीष नेगी, सुमन बहुगुणा आदि मौजूद थे.

