बी0सी0जी0 चर्च ने किया क्रिसमस पर्व का आयोजन

अन्य उत्तराखंड गढ़वाल समाचार देश धर्म

डोईवाला। “सिद्धि विनायक गार्डन” भानियावला में बी0सी0जी0 चर्च की ओर से क्रिसमस पर्व का आयोजन किया गया। चर्च के पादरी रेव0इम्मानुएल मैसी ने अपने नगर एवं देशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सी0एन0आई0 चर्च के पादरी रेव0एस0पी0लाल ने अपने संदेश में बताया कि प्रभु येशू का जन्म समस्त संसार के कल्याण के लिये ही हुआ है। कार्यक्रम की शुरुआत मे देश के कल्याण के लिये प्रार्थना रेव0 जॉन वेसली ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी से राजू मौर्या पधारे जिन्होने पूरे ईसाई समाज को क्रिसमस की बधाईयाँ दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ताजिंदर सिंह (ताज) ने क्रिसमस की बधाईयाँ दी। अति सम्मानित अतिथि यू0के0डी नेता शिव प्रसाद सेमवाल, जिलाध्यक्ष संजय डोबाल, तोपवाल जी एवं आप प्रवक्ता संजय रावत, बी0एस0पी0 नेता विनोद कुमार, आदि नेताओं ने क्रिसमस की बधाईयाँ दीं। कार्यक्रम का संचालन पादरी न्यूटन आस्टीन ने किया। पादरी सचिन मैसी की बच्चों की टीम ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। आराधना में संजीव चौहान ने अगुवाई की। श्रीमती मन्जू, भाई जसवीर, एवं श्रीमती सारा मैसी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान किया। दीपक ने सैंटा क्लास बनकर सभो को खुशिया दी। स्वागत और धन्यवाद बिशप रेव0टॉमस मैसी ने किया। कार्यक्रम अध्यक्ष ताज के हाथों से मास्क का वितरण किया गया। किसान नेता उम्मेद बोरा एवं गुरदीप सिंह ने बधाईयाँ दीं। भाजपा महिला मोर्चा मंत्री रागिनी चौधरी ने क्रिसमस की बधाईयाँ दीं। अंत मे पा0 रोकी ने प्रार्थना की एवं रेव0 एस0पी0लाल के आशीष वचन के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के लोगों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *