सी.एम.एस. छात्रा मृणाल त्रिपाठी को 1,12,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

अन्य उत्तर प्रदेश समाचार देश

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा मृणाल त्रिपाठी को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की प्रतिष्ठित हॉफस्ट्रा यूनिवर्सिटी द्वारा 1,12,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। सी.एम.एस. छात्र को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। इस प्रकार, सी.एम.एस. की एक और छात्रा ने उच्चशिक्षा हेतु विदेश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से स्कॉलरशिप अर्जित कर विश्व पटल पर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। मृणाल ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *